संयुक्त राष्ट्र UN ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में दुनिया को खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि युद्ध ने खाद्य संकट को और बढ़ा दिया है. क़ीमते बढ़ गई हैं और इसका सबसे अधिक असर ग़रीब देशों पर हो रहा है.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर यूक्रेन का खाद्य निर्यात हमले से पहले वाली स्थिति में और उसी स्तर पर बहाल नहीं हो सका तो दुनिया को कई सालों तक भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है.
रूस के हमले के कारण यूक्रेन के बंदरगाह भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इससे खाद्य निर्यात पर असर पड़ा है. यूक्रेन बड़ी मात्रा में खाद्य तेल, मक्का और गेहूं जैसे कई अनाज का निर्यात करता था.
यूक्रेन का निर्यात घटने से वैश्विक आपूर्ति कम हुई है और उसके बदले जो विकल्प हैं, उनकी क़ीमत में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वैश्विक खाद्य कीमतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 30% का उछाल आया है.
-एजेंसियां
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026
- Agra News: जागरूक ग्रामीण और खेरागढ़ पुलिस की सक्रियता से जीती जंग, साइबर ठगों से वापस मिले 60 हजार रुपये - March 17, 2026
- आगरा में अघोरी होली का अद्भुत नजारा: भाविप नवज्योति शाखा के होली महोत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास - March 17, 2026