ख़ैबर पख़तूनख़्वा प्रांत के कुर्रम ज़िले में अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हुई क्रॉस फायरिंग में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभागआईएसपीआर ने ये जानकरी दी है.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सत्ता की वापसी के बाद से ये इस तरह का दूसरा मामला है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान से आए आतंकियों ने कुर्रम ज़िले में सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की गई जिसमें कई आतंकी मारे गए.
कुर्रम में शोरको तहसील के कमर खेल इलाके में आतंकवादियों ने एक एफसी चेक पोस्ट को निशाना बनाया. यह पोस्ट अफ़ग़ान प्रांत खोस्त की सीमा पर स्थित है,जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सक्रिय है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच पिछले साल नवंबर और दिसंबर में खोस्त में बातचीत हुई थी और युद्ध-विराम समझौता हुआ था,जिसे बाद में रद्द कर दिया गया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अभी तक इलाके में सीमा पर फेंस तक नहीं लगाई गई है जबकि कुर्रम ज़िले का एक हिस्सा नंगरहार के अफगान प्रांत से भी जुड़ा हुआ है, जिसे इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह का गढ़ माना जाता है.
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026