आगरा: ताजनगरी में बुधवार की दोपहर अचानक खुशनुमा हो गई। सुबह से खिली तेज धूप के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज ठंडी हवाओं के साथ शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
तापमान का उतार-चढ़ाव:
बुधवार सुबह की शुरुआत 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हुई। हालांकि, धूप में अब भी तेजी है, लेकिन दोपहर की इन हवाओं ने पारे को थोड़ा नीचे खिसका दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 16 फरवरी इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। मंगलवार को इसमें 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, और अब बुधवार की बूंदाबांदी ने माहौल को और ठंडा कर दिया है।
ठंड की विदाई, ‘गुलाबी सर्दी’ का अहसास:
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही बादलों और हवाओं से राहत मिली हो, लेकिन अब कड़ाके की ठंड की वापसी की कोई संभावना नहीं है। अब केवल सुबह और शाम के वक्त हल्की ‘गुलाबी सर्दी’ का अहसास बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026