UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। यही नहीं उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया और सिर को लेकर गांव के बाहर जा रहा था। ये देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ये घटना बाराबंकी के फतेहपुर थाना के मिठवारा गांव की है। शुक्रवार विवाद के बाद रियाज ने बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी रियाज की बहन बीते दिनों गांव के ही लड़के के साथ चली गयी थी।
थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिठवारा में सगे भाई द्वारा बहन की गर्दन काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी की बाइट-#UPPolice #barabankipolice@Uppolice@adgzonelucknow@igrangeayodhya pic.twitter.com/3wejroxov5
— Barabanki Police (@Barabankipolice) July 21, 2023
इस संबंध में उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कार्रवाई की गयी थी। इसको लेकर रियाज अक्सर अपनी बहन से नाराज रहता था। शुक्रवार को उसने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है।
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026
- “अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन”: CJP के आंदोलन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान - October 16, 2026
- लगता है लखनऊ-एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का तीखा हमला - October 16, 2026