हाई अलर्ट और आईजी व एसएसपी के पैदल गश्त के बीच यूपी में जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर की वेव सिटी सेक्टर-4 के गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनों लाश एक खाली प्लॉट में मिली हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बुधवार रात की घटना में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दोनों मृतक ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से परिवार को सूचना दे दी गई है दोनों की बॉडी के पास कुछ कारतूस मिले हैं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जितेंद्र और हरेंद्र चंदेला उर्फ चेतन के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को वहां से आठ कारतूस मिले है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में बदमाशों की तलाश के लिए एसपी सिटी और सीओ कविनगर की मॉनिटरिंग में टीम का गठन किया गया है।
-एजेंसियां
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026
- आगरा की विरासत को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार; जापानी विशेषज्ञ और शिक्षाविद् ताजनगरी के विकास का बनाएंगे मास्टरप्लान - March 17, 2026