हाई अलर्ट और आईजी व एसएसपी के पैदल गश्त के बीच यूपी में जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर की वेव सिटी सेक्टर-4 के गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनों लाश एक खाली प्लॉट में मिली हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बुधवार रात की घटना में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दोनों मृतक ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से परिवार को सूचना दे दी गई है दोनों की बॉडी के पास कुछ कारतूस मिले हैं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जितेंद्र और हरेंद्र चंदेला उर्फ चेतन के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को वहां से आठ कारतूस मिले है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में बदमाशों की तलाश के लिए एसपी सिटी और सीओ कविनगर की मॉनिटरिंग में टीम का गठन किया गया है।
-एजेंसियां
- ’2027 के विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है’: वाराणसी चुनाव नतीजों के बाद बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव - October 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026