जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अंतर्गत पाहू इलाके में रविवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया है। अन्य की तलाश जारी है। सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर रखा है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों चौकसी के साथ आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के मौजूद होने के बाद ऑपरेशन चलाया गया है।
इससे पहले शनिवार की शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी दहशतगर्द समेत दो को मार गिराया है। तीन दिनों में घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों का काम तमाम कर किया। मौके से दो एके-47, सात मैग्जीन, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले के मीरहामा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया था। घेरा सख्त होते देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बार-बार अपील करने के बाद भी आतंक नहीं माने और उन्होंने फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से एक के बाद एक कर दो आतंकी ढेर कर दिए गए।
-एजेंसियां
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026