Agra, Uttar Pradesh, India. श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित आगरा बुलियन आई हॉस्पिटल पर अत्याधुनिक फेको मशीन का लोकार्पण किया गया। कमेटी के महामंत्री राजकुमार जैन व हॉस्पिटल प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि इतनी एडवांस तकनीक की यह आगरा में दूसरी व चैरिटेबल क्षेत्र में पहली मशीन है। अब विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ मरीजों के ऑपरेशन होंगे। विश्व की नंबर वन कम्पनी एल्कान की मशीन लगभग 25 लाख रुपए की लागत से आई है।
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी अध्यक्ष सुनील विकल व हॉस्पिटल की डॉ. प्रतिभा बंसल व अन्य पदाधिकारियों ने वैदिक रीति से पूजन कर मशीन का लोकार्पण किया। कोषाध्यक्ष अखिल गुप्ता, मंत्री विपिन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्री ओम टंडन, डॉ. सुरेश चंद्र गोयल, संजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता व अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026