Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि 31 अक्टूबर तक शीतगृहों के बंद कर दिया जाए। मतलब शीतगृहों से आलू किसान निकाल लें ताकि महंगाई पर लगाम लग सके। इस आदेश के विरोध में सैकड़ों आलू किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया| जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को ज्ञापन दिया मांग की कि पूर्व की तरह 30 नवंबर तक शीतगृहों का संचालन हो। ये किसान कई पूर्व विधायकों के साथ आए थे। ये वही विधायक हैं जिन्होंने लोकसभ चुनाव 2019 में राज बब्बर के समर्थन में मोर्चा बनाया था।
क्या कहते हैं पूर्व विधायक
पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि पिछले लगभग चार-पांच वर्षो बाद आलू किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं| लेकिन सरकार किसानों के साथ द्वेष भावना से कार्य कर रही है| आलम यह है कि एक माह पहले ही 31 अक्टूबर को कोल्ड स्टोरों को बंद करने का आदेश दे दिया है| जिसका परिणाम है कि प्रशासन के डर के कारण व्यापारी कोल्ड स्टोर में किसानों के आलू खरीदने के लिए नहीं पहुँच रहे हैं| किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है|हमने आज जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर मांग की है कि 30 नवंबर तक शीतगृहों का संचालन जारी रखें। इसके साथ-साथ किसानों के आलू को छेड़ा न जाए।

क्या कहते हैं आलू किसान
आलू किसानों का कहना है कि अभी बहुत बड़ी संख्या में किसानों ने आलू की बुवाई नहीं की है| सरकार और प्रशासन ने 31 अक्टूबर तक ही कोल्ड स्टोरों को बंद करने का आदेश दे दिया है| अभी लगभग पूरे नवंबर माह में किसान आलू की बुवाई करेंगे| ऐसे में आलू का बीज कोल्ड स्टोर में से निकाल दिया जाए तो वह खराब हो जाएगा| फिर किसान किस तरह आलू बो पाएंगे| अगर आलू बोया नहीं गया तो किसानों का नुकसान तो होगा ही उसके साथ जनता को और अधिक महंगा आलू खरीदना पड़ेगा| इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में जाना चाहिए, देखना चाहिए कि किसान वास्तव में बुवाई कर रहे हैं या नहीं। इसके बाद कोई फैसला लेना चाहिए| दफ्तरों में बैठकर फैसला लेना किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए भी दुखदाई साबित होगा|

ये भी रहे उपस्थित
इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह, पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, किसान प्रकाश जूरैल, कर्मवीर जूरैल, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे|
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026