Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनपद में अब कोरोना के केस निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को दो कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। जनपद में अब कोरोना के 05 एक्टीव केस हैं। कोरोना संक्रमित की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पहला पॉजिटिव हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं, दूसरा मामला सासनी कस्बे का है।
कराया जा रहा है सेनिटिजेशन
डीएम प्रवीण कुमार ने बताया जांच के लिए सैंपल गए थे। इसमें दो पॉजिटिव आए हैं, पहला पॉजिटिव मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला का नगला है। जो उसी परिवार से है जो आगरा में सब्जी बेचने का काम करता था औऱ जांच में पॉजिटिव आया था। वहीं, दूसरा मामला सासनी कस्बे का है। अभी तक संक्रमितों के संपर्क में आने वाले करीब एक दर्जन लोगों को क्वारंटीन किया गया है और सासनी को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सेनिटिजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
सीएमओ ने दी जानकारी
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया सासनी ब्लॉक में एक व्यक्ति रेंडम सेम्पलिग के दौरान कोरोना का रोगी पाया गया है। इलाज के लिए मुरसान कोविड फेसिलटी में भर्ती कर दिया गया है व उनके परिवार को घर में एकांतवास में रखा गया है। रोगी के घर के निकट के आधे किलोमीटर रेडियस के इलाके में 1716 घरों का 10 टीमों द्वारा कण्टेन्मेंट सर्विलेंस का कार्य किया गया है। सर्विलेंस में आशा आंगनवाड़ी एएनएम द्वारा घर घर जा कर यह पूछा जाता है कि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ़ तो नही हो रही है। यदि ऐसा हो तो व्यक्ति टीम को जानकारी अवश्य दे ताकि उनकी चिकित्सक की टीम द्वाराजांच जांच कराई जा सके और कोरोना की सम्भावना दिखने पर व्यक्ति की कोरोना जाच कराई जा सके और उसके परिवार या समुदाय में कोरोना फेलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा सके। स्क्रीनिग में दो व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम मिला है। आगे मेडिकल टीम द्वारा इनकी जांच की जाएगी।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026