उत्तर प्रदेश के औरैया में पिज्जा हब में कपल के प्राइवेट वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिज्जा हब सील करके दो लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधूना के रहने वाले युवक भानु ठाकुर ने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि हसनैन सिद्दकी के पिज्जा हब में केबिन बने हुए हैं । आरोप है कि वहां मौजूद कपल के प्राइवेट वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिधूना में रहने वाले भानु ठाकुर ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि पिज़्ज़ा दुकान संचालक हसनैन सिद्दीकी दुकान में पिज्जा खाने आने वाली लड़कियों और लड़कों के गुप्त तरीके से प्राइवेट वीडियो बना लेता है. इसके बाद वह लड़कियों को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता है और उनसे संबंध बनाने का दबाव डालता है. दुकानदार के खिलाफ 10 दिन पहले एक पीड़िता ने शिकायत पत्र देकर चुपचाप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था.
समाजसेवी को पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता ने समाजसेवी भानु ठाकुर से अपनी आपबीती बताई थी. पीड़िता की बात सुनकर जब भानु ठाकुर ने दुकानदार को ऐसा करने के लिए मना किया तो उसने उसे मारने की कोशिश की. भानु ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर को वो जब अपने दोस्त आर्यन भदौरिया के साथ मोटरसाइकिल से चिरकुआ जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे हसनैन सिद्दीकी और एक व्यक्ति ने उनपर कार चढ़ाने का प्रयास किया. बाइक में टक्कर होने की वजह से उनको और आर्यन को काफी चोटें आई हैं. पुलिस ने भानु ठाकुर की शिकायत पर मामले की जांच तो सही पाया.
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था कि अछल्दा रोड पर जायका पिज्जा हब में प्राइवेट केबिन बने हुए हैं. इन केबिनों में जो भी लड़के लड़कियां आते और बैठकर खाते तो उनका चोरी से वीडियो बना लिया जाता था. उन्होंने बताया कि केबिन में एक छेद बना हुआ था जिससे दुकानदार वीडियो बनाता था. इसके बाद लड़कियों को वीडियो वायरल की धमकी देकर संबंध बनाता था. क्षेत्राधिकारी व बिधूना इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर हब को सीज कर दिया. साथ ही हसनैन और अयान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026