फतेहपुर सीकरी (आगरा)। कस्बे में स्टेट बैंक के सामने स्थित कोल्ड ड्रिंक दुकान पर शुक्रवार दोपहर हुए शातिराना अंदाज में ठगी को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार को खुले पैसे और कोल्ड ड्रिंक के बहाने बातों में उलझाया और दुकान के गल्ले से 18,000 नकद निकालकर फरार हो गए।
घटना मोहल्ला शाहकुली स्थित अनिल कुमार बंसल की दुकान तीर्थ कोल्ड ड्रिंक पर हुई। दोपहर के समय पहुंचे बाइक सवार युवकों में से एक ने कोल्ड ड्रिंक मांगी, जबकि दूसरे ने 500 रुपये खुलवाने का झांसा दिया। दोनों ने मिलकर बुजुर्ग दुकानदार को बातचीत में फंसाया और दुकान की दराज से 18 हजार रुपये निकाल लिए।
जैसे ही दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ, उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
फुटेज में दोनों युवकों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पीड़ित अनिल बंसल को पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर रकम बरामद की जाएगी।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026