लखनऊ। यूपी में 2 विधानसभा की रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है। स्वार विधानसभा और मिर्जापुर की छानबे सीट पर उपचुनाव होगा। गौरतलब है कि स्वार सीट पर सपा के अब्दुल्लाह आज़म की सदस्य्ता समाप्त हो गई है। जिससे विधानसभा की सीट रिक्त हो गई है। जबकि मिर्ज़ापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल कोल के निधन से सीट रिक्त हुई है, अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 अप्रैल को नॉटिफ़िक्शन जारी किया जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। यहां प्रत्याशी 24 अप्रैल को नाम वापस ले सकते हैं, 10 मई चुनाव होगा। 13 मई को नतीजे घोषित होंगे।
गौरतलब है कि मिर्जापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का लम्बी विमारी के बाद निधन हो गया था। राहुल प्रकाश कोल बीजेपी गठबंधन के अपना दल से विधायक थे। राहुल प्रकाश कोल दो बार से अपना दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा उम्मीदवार को हराकर विधानसभा चुनाव में छानबे विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके निधन पर सीट रिक्त हो गई है। अब इस सीट पर 10 मई को चुनाव होंगे।
वहीं सपा से विधायक रहे अब्दुल्ला आजम को एमपीएमएलए कोर्ट से 3 साल की सजा होने पर उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई है। आजम के बेटे अब्दुल्ला पर आरोप था कि उन्होंने उम्र का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया है। उसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए सजा का एलान कर दिया।
गौरतलब है कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम को तीन साल में दो बार अपनी विधायकी से दो बार हाथ धोना पड़ा है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026