नई दिल्ली। समूचे विश्व में मौजूद शिव भक्तों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।
हर वर्ष की तरह इस साल भी बाबा बर्फानी, माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ अपने पूरे आकार में नजर आ रहे हैं। जानकारी दे दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है आप यात्रा शुरू होने से पहले ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।
‘पांच दिन पहले भक्त दर्शन करके साथ लाए तस्वीर’
बाबा बर्फानी के वर्ष 2024 की यह पहली तस्वीर है। सूत्रों के मुताबिक कुछ भक्तों ने आज से करीब 5 दिन पहले गुफा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए और साथ में यह तस्वीर भी लेकर आए। अमरनाथ गुफा के दोनों रास्तों पर ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर अभी भी कम से कम 5 से 7 फीट की बर्फ मौजूद दिख रही है।
डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक शिव भक्तों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की है। आपको यह भी बता दें कि खराब मौसम और अमरनाथ यात्रा के दोनों रास्तों पर मौजूद भीषण बर्फ को देखकर अभी तक श्राइन बोर्ड का कोई भी अधिकारी गुफा पर नहीं पहुंच पाया है और ना ही अब तक कोई हवाई सर्वे हो पाया है।
जानकारी दे दें कि अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से गिरती पानी की बूंदों से होता है। कहते हैं कि यह शिवलिंग चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ घटता और बढ़ता रहता है। इस शिवलिंग के बर्फ से बने होने के कारण ही ये ‘बाबा बर्फानी’ कहलाते हैं।
क्या है अमरनाथ गुफा की हिस्ट्री
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन महर्षि भृगु ने सबसे पहले किए थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी, तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के जरिए पानी को बाहर निकाला था। उस समय ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांतवास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहा जाता है कि उसी समय से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई।
-एजेंसी
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026