हरदोई में भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया
कमल का फूल का बटन दबाएं, हर वोट पीएम मोदी को जाएगा, इसी से देश मजबूत बनेगा
Live Story Time
Hardoi, Uttar Pradesh, India, Bharat. नवीन जैन सांसद राज्यसभा का कहना है कि यह समय व्यापारियों का स्वर्णिम काल है। उत्तर प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं है कि व्यापारी भाइयों की ओर आँख उठाकर देख सके। मोदी सरकार और योगी सरकार ने व्यापारियों को अनेक सहूलितयें दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं कि देश विश्व गुरु बनकर रहेगा। इसलिए कमल के फूल का बटन दबाएं। आपका हर वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। मोदी जी के हाथ मजबूत करने का अर्थ है देश को मजबूत करना।
सांसद जैन हरदोई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश रावत के समर्थन में कामिनी सभागार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। सभागार में योगी-मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम क नारे लगते रहे। सांसद ने व्यापारियों से दोनों हाथ उठवाकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। कहा कि 13 मई को अपना, परिवार का, कर्मचारियों का और पड़ोसियों का वोट पड़वाएं।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में व्यापारी भाइयों के यहां दिनदहाड़े लूट हो जाती थी, अपहरण हो जाया करता था। दादी के हाथ से बच्चे छीन लिए जाते थे। मुक्ति के लिए फिरौती देनी पड़ती थी। योगी महाराज के राज में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। न लूट का डर है न अपहरण का। जो लूट का प्रयास करेगा वह परिणाम भुगतेगा। अपराधी जेल में हैं या यूपी छोड़कर भाग गए हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारी भाई देश के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी कारण जीएसटी का सरलीकरण किया गया है। तमाम विभागों में फेसलैस काम हो रहा है। घर बैठे ही काम हो रहा है। डिजिटल लेन-देन से बहुत सुविधा बढ़ गई है। व्यापारी किसी बहकावे में न आएं। मोदी, अमित शाह, योगी के हाथ मजबूत करें। देश रामराज की ओर बढ़ रहा है। सांसद ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
मंच पर विधायक प्रभाष कुमार, चेयरमैन राम जी गुप्ता, लोकसभा संयोजक प्रीतेश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक नवनीत गुप्ता, हरी कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, संदीप गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
PM मोदी ने पूछा: चुनावों में शहजादे ने अडानी-अंबानी का नाम लेना बंद क्यों किया, कितना माल उठाया?
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026