केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भगवान रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं, जो भाव मन में उस समय था, वही भाव आज भी है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं और मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं। मैं पहले भी बहुत आता रहा हूं, यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है। 22 जनवरी के पहले यहां आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं। आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं।
अयोध्या का पड़ोसी जिला बहराइच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का चुनावी क्षेत्र रहा है। आरिफ मोहम्मद खान ने न केवल रामलला को जीभर के निहारा बल्कि उन्होंने रामलला के दरबार में उन्हें लेटकर प्रणाम किया और उनके प्रति अपनी भावना समर्पित की।
मुसलमानों के दिल में भी हैं राम
बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर कई बार चर्चा में रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि आज भी अगर आप ग्रामीण इलाकों में चले जाए तो लोग एक दूसरे से राम-राम करते हैं यहां तक कि जब झगड़ा हो जाता है तो लोग कहते हैं कि राम-राम करो, झगड़ा मत करो।
उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा कोई नहीं है जिसके दिल में राम न हो। मुसलमान के दिल में भी राम है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां कि संस्कृति ये नहीं कहती है कि हम दूसरों पर हमला करें।
लाखों की संख्या में रामलला के दर्शन कर रहे श्रद्धालु
गौरतलब है कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया। 23 जनवरी को भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे। इसी के बाद से ही लगातार लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनाव से पहले देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
-एजेंसी
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026