उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की बेटी के साथ रेप किए जाने की वारदात सामने आई है। आरोप भी सपा के ही एक पदाधिकारी पर लगा है, जो ब्लैकमेल कर 5 साल तक दरिंदगी करता रहा और करोड़ों की रकम भी वसूल ली। महिला ने तेजाब से हमले की धमकी दिए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई है।
मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी सपा नेता आसिफ अली और उसके भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी समाजवादी युवजन सभा का पूर्व प्रदेश सचिव रह चुका है।
मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी रेप और ब्लैकमेलिंग के बाद 6 करोड़ रुपये वसूल चुका है। उसने पैसे लेने के बाद भी फोटो को डिलीट नहीं किया है। अब वह तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। अब परेशान होकर महिला ने पूरी बात पति को बताई, जो कि कानपुर में बिजनेसमैन हैं।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता, मुरादाबाद के ही सिविल लाइंस में रहती हैं। उनके पिता दो बार के विधायक रहे हैं और साल भर पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। आरोप है कि शादीशुदा महिला पिता के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए आई थीं, जब कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी में रेप किया। इस दौरान तस्वीर और वीडियो बना लीं और ब्लैकमेल शुरू किया।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026