नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाये रहते हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक और बड़ा बयान दे दिया है। इस बार उन्होंने अपनी सांसद बेटी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है।
एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संघमित्रा को मुझे अपनी बेटी कहने में शर्म आती है। उन्होंने कहा कि उसने अपने पिता के विपरीत आचरण किया है। राजनीति में रोना धोना ये बहुत ही बचकाना और ओछी हरकत है।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बदायूं से सांसद हैं। इस बार भाजपा ने बदायूं से उनका टिकट काट दिया था। इसे लेकर संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रोते हुए नजर आईं थीं।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026