आगरा: दैनिक अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल के परिवार को गहरा आघात लगा है। उनके पौत्र सौरभ आनंद का विगत रात्रि निधन हो गया। वे अमर उजाला के प्रधान संपादक रहे स्वर्गीय अनिल अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र थे।
करीब 47 वर्षीय सौरभ आनंद पिछले कई वर्षों से नोएडा में रह रहे थे। विगत देर रात्रि उन्हें हृदयाघात हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सोमवार की दोपहर नोएडा में ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके ताऊ जी अशोक अग्रवाल और चाचा जी अजय अग्रवाल का परिवार भी नोएडा पहुंच गया है।
अनिल अग्रवाल के दो पुत्रों और एक पुत्री में सौरभ आनंद सबसे बड़े थे। उनकी मां डा कमलेश अग्रवाल का भी पूर्व में निधन हो चुका है।
सोमवार की दोपहर में ही आगरा के जेपी सभागार में स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल की स्मृति में मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति कार्यक्रम चल रहा था। अमर उजाला में रह चुके और सेवानिवृत पत्रकार संजय तिवारी ने आयोजकों को यह दुःखद सूचना दी, तो सभी ने सौरभ आनंद की निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026