Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। एक तरफ यमुना के घाटों की सफाई चल रही है दूसरी ओर तालाबों की खुदाई। दोनों की टाइमिंग बेदह खास है। बरसात होती है तो जो सिल्ट घाटों से हटाई गयी है वह यमुना में ही बह जायेगी। सिल्ट हटाने तक का मौका नहीं मिलेगा। दूसरा बरसात के मौसम में यमुना का जल स्तर बढेगा और उपर से बहर कर आने वाली रेती और कीचड फिर जमा हो जायेगी। यानी काम का कितन दिन लाभ मिलेगा यह बताने की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने तालाबों की खुदाई की डेड लाइन 30 जून तय की थी। जबकि मानसून 20 जून से संभावित थे। एक बरसात भी जो जाती है तो किसने सफाई की और कहां की अतापता नहीं चलेगा। यानी आडिट का मौका तक नहीं मिलेगा कि काम कैसा हुआ।
बरसात में यमुना का जल स्तर बढा तो सिल्ट उठाने का भी नहीं मिलेगा मौका
गत एक सप्ताह से मथुरापुरी के प्राचीन घाटों पर नगर निगम द्वारा स्वच्छ यमुना अभियान के अन्तर्गत पुण्य तीर्थ विश्राम घाट से बंगाली घाट तक के सभी घाटो पर से युद्धस्तर पर घाटों की सिढियों पर जमा शिल्ट को हटाने का कार्य शुरु किया था जो कि निरन्तर जारी है संज्ञान रहे। यमद्वितिया पर्व पर यमुना के घाटों का ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षदों और श्रृद्धालुओं की मांग थी कि एक बार यमुना के घाटो के आगे बने प्लेटफार्म की तली तक शिल्ट हटवाने का कार्य कराया जाये। जिस पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए मंत्री ने नगर आयुक्त को इसकी कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया था। गत मार्च में इस योजना को मूर्त रुप प्रदान करने के लिए सिचाई विभाग के अधिकारियों एवं नगर आयुक्त ने घाटो का स्थलीय निरीक्षण करके योजना तैयार कर माननीय उर्जा मंत्री जी को अवगत कराया उन्होने शासन को अवगत कराते हुए इस कार्य की स्वकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारम्भ करा दिया।
स्वच्छ यमुना अभियान का स्थलीय निरीक्षण ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया
गत दिवसों से चल रहे स्वच्छ यमुना अभियान का स्थलीय निरीक्षण ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु और स्थानीय पार्षद रामदास चतुर्वेदी एवं ऋचा रामकृष्ण चतुर्वेदी के साथ यमुना के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट से बंगाली घाट तक हटाये जा रहे शिल्ट कार्य एवं घाटो के आगे निकले 10 मीटर चौड़े प्लेट फार्म को देखा तथा कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पवित्र नदियो के जल की शुद्धता के लिए कार्यरत है करोड़ो श्रृद्धालुओं की आस्था की केन्द्र माँ श्री यमुना की सेवा के लिए हम र्निंतर विभिन्न माध्यमो से कार्यरत है। आज मथुरा नगर के हजारो श्रृद्धालुओं सहित जन समुदाय में इस कार्य से उत्साह है निरंतर नमामी गंगे योजना के अन्तर्गत घाटो की नियमित साफ सफाई का कार्य जारी है आगामी समय में बहुत ही जल्दी प्राचीन घाटो की सुंदरता के लिए लाईटिंग, प्राचीन बुर्जियो की मरम्मत, पर घाटो की दीवारो पर सुन्दर चित्रकारी करायी जायेगी।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, रामकृष्ण चतुर्वेदी, भाजयुमो जिला महामंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, जिला मंत्री धीरज शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, लोकेश अग्रवाल, श्याम चतुर्वेदी, गिरधारी अग्रवाल, विवेक शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026