आगरा: शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर ताजनगरी के कमला नगर स्थित कावेरी कुंज मंदिर में भक्ति, संगीत और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां सिद्धिदात्री के पावन स्वरूप के समक्ष आयोजित भव्य भजन संध्या और डांडिया उत्सव ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। माता के भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव में विभोर होकर झूमते नजर आए और चहुंओर माता के जयकारे गूंज उठे।
मां के दिव्य स्वरूप के समक्ष सजे फूल बंगले ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या के दौरान भक्तों ने माता की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। डांडिया उत्सव और भक्ति संगीत के उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए तथा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, आरके शास्त्री, राजीव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
- शारदीय नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, कहा- मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से यूपी की नारीशक्ति निभा रही है निर्णायक भूमिका - October 19, 2026
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश - October 19, 2026
- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में गिरी गाज; डीसीपी के बाद एसीपी हजरतगंज भी हटाए गए, अब भी पुलिस की पकड़ से दूर मुख्य आरोपी - October 19, 2026