आगरा। थाना शाहगंज के नरीपुरा में रात के अंधेरे में चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान के ताले चटकाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। पुलिस चोरों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है।
बदमाशों ने ताले चटकाकर रॉड लगाकर शटर को उठाया और दुकान के अंदर से करीब 5 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं और चोरों की तलाश की जा रही है.
मनोज वर्मा की नरीपुरा में बालाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है. आज सुबहज करीब पौने सात बजे लोगों ने इन्हें दुकान में चोरीहोनेकी सूचना दी और बताया कि शटर टूटा हुआ हे. इस पर मनोज शर्मा जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर उठा हुआ है. अंदर काउंटर में रखे सोने और चांदी के जेवरात नहीं मिले. काउंटर का टूटा हुआ था.
हालांकि अंदर रखी अलमारी सुरक्षित बताई गई है. ज्वेलर्स के अनुसार चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई. आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026