इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार इटावा के ग्राम हैंवरा के चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह संस्था जहां नेताजी की प्रतिमा का आज अनावरण हुआ है, इसे नेताजी ने ही बड़ा बनाने का काम किया। चौधरी चरण सिंह जी के नाम पर यह बड़ा विद्यालय है। यहां पढ़ने वाले बच्चे न केवल आसपास के बल्कि बाहर के लोग भी यहां आते हैं। यह संस्था छोटी से लेकर बहुत बड़ी संस्था हो गयी है। चौधरी चरण सिंह जीवन भर किसानों और देश के लिए काम करते रहे।
वहीं, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जितने भी गलत काम, अपराध आज उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं, कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के ही नेता उसके पीछे हैं। इसके साथ ही कहा, जितनी भी जमीने कब्जा हो रही हैं वहां पर आप भाजपा के लोगों को पायेंगे। चोरी, डकैती तो इतनी हो रही है जिसकी आप कल्पना नहीं कर पायेंगे। पुलिस इन घटनाओं को रजिस्ट्र नहीं कर रही है। आज सुनने में आया कि लखनऊ में बैंक के लॉकर्स से चोरी हो गयी, जबसे बीजेपी की सरकार आई है तब से बैंक में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, आज बॉर्डर पर किसान नेता अनशन पर बैठे थे, उनकी जान बचेगी कि नहीं, उनका स्वास्थ्य कैसा है, यह सवाल है। साथ ही कहा, यह लोग ऐसे ही ढूंढते रहेंगे, खोदते खोदते एक दिन अपनी सरकार को भी खोद देंगे। यह लोग लोकतंत्र में नहीं एक तंत्र में भरोसा करते हैं।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026