डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा नगर निगम के वार्ड नंबर 93 (कमला नगर, ब्लॉक- ई, एफ, जी) से पार्षद हैं प्रदीप अग्रवाल। निर्विरोध निर्वाचित होकर रिकॉर्ड बनाया। यह कोई बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात है किसी काम को हाथ में लेना और उसे पूरी तन्मयता के साथ सफल बनाना। उनका यह कुशल प्रबंधन राज्यसभा सांसद नवीन जैन के स्वागत-सम्मान में आयोजित 20 किलोमीटर लम्बे जुलूस में देखने को मिला।
प्रदीप अग्रवाल कई दिन से तैयारी कर रहे थे। 27 फरवरी, 2024 को राज्यसभा सांसद निर्वाचन के दौरान लखनऊ पहुंचे लेकिन कैमरे से दूर रहे। आगरा में स्वागत जुलूस का संपूर्ण संयोजन किया लेकिन मंच और माला से दूर रहे। माइक तो उनके हाथ में रहना ही था क्योंकि जुलूस का संयोजन कर रहे थे। अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लगातार पैदल चलते रहे।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आशा, आगरा के विकास के लिए काम करते रहेंगे
कमला नगर में आकर उन्होंने जबरदस्त शो किया। पग-पग पर पुष्पवर्षा, माला, साफा, जलपान, आतिशबाजी की उन्होंने योजना बनाई थी। इसका साकार रूप देखने को मिला। श्रीराम चौक कमलानगर पर मंच बनाया गया था। मंच पर उन्हें जबरन लाया गया।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आशा, आगरा के विकास के लिए काम करते रहेंगे
लगातार 11 घंटे तक बोलने और पद चालन के पाद भी चेहर पर थकावट नहीं दिखाई दे रही थी। वाणी में जो करंट प्रातः 9 बजे था, वही रात्रि 8 बजे दिखाई दिया। सर्वाधिक उत्साहित वही दिखाई दे रहे थे। जब नवीन जैन के पास ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तो उन्हें पार्टी का परचम फहराने से कौन रोक सकता है। ऐसे कार्यकर्ताओं की बड़ी संभाल करनी पड़ती है।
मेरे मन में एक प्रश्न आ रहा है कि प्रदीप अग्रवाल किस चक्की का पिसा आटा खाते हैं जो सतत ऊर्जावन रहते हुए इतना कुशल प्रबंधन कर लेते हैं।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आशा, आगरा के विकास के लिए काम करते रहेंगे
जब कोई नेता बड़ा बद प्राप्त करता है तो उससे निकटता दिखाने की होड़ मच जाती है। फालतू लोग भी चिपकने लगते हैं। फोटो खिंचवाते हैं, सेल्फी लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर प्रसारित करके लोगों को प्रभाव में लेने का प्रयास करते हैं। यह सामान्य सा चलन है। इनके बीच में अपने पुराने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाए रखना भी मुश्किल होता है। असल में वास्तविक कार्यकर्ता फालतू गुणगान नहीं करता है, सिर्फ चेहरा चमकाने के लिए नहीं आता है, रोज आकर सलाम भी नहीं करता है और ऐसा न करने वाले प्रायः गायब हो जाते हैं।
सांसद नवीन जैन के सम्मान-स्वागत जुलूस में प्रदीप अग्रवाल पार्षद के साथ ब्रज किशोर अग्रवाल, जगदीश पचौरी, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल पार्षद, प्रवीण जैन, गौरव जैन, महेश निषाद, अमित ग्वाला, संजय अग्रवाल, नागेश पंडित, बिल्लू पालीवाल, धर्मेंद्र चौधरी, अमित उपाध्याय, अखिल जैन, विनीत सती, राहुल वर्मा, शैलू गौतम, शिवम जैन, अमित उपाध्याय आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
- Saikat Sharma ने Journalism और Digital Media में बनाई मजबूत पहचान - October 15, 2026
- डॉ. सुरेन्द्र कुमार और डॉ. लता को इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मान - October 15, 2026
- लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोली— हत्या नहीं, सुसाइड था; मेरा नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ मत जोड़िए - October 15, 2026