naveen jain bjp

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सम्मान में उमड़ पड़ा आगरा, 300 से अधिक स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत, माल्यार्पण और सेल्फी की होड़, पुष्पवर्षा

POLITICS

होटल रामाडा से फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी रोड, माल रोड, एमजी रोड, बाईपास होते हुए कमला नगर तक जबर्दस्त स्वागत

महाराजा अग्रसेन, जगजीवन राम, महर्षि वाल्मीकि, भारत माता, चौ. चरण सिंह, श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण

नवीन जैन का कार्यकर्ताओं से आह्वान, लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

 

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद नवीन जैन प्रथम बार आगरा आए तो सैकड़ों लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जुलूस मार्ग होर्डिंग से पाट दिए गए थे। हर कोई माल्यार्पण कर सेल्फी खींचना चाहता था। होटल रामाडा से कमलानगर तक लोग स्थान-स्थान पर हाथों में माला लेकर खड़े हुए थे। काफिला देखते ही नवीन जैन जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगते। उनके काफिले में सैकड़ों दुपहिया और चारपहिया वाहन चल रहे थे। 198 स्थानों पर स्वागत किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की कमना की। नवीन जैन ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं।

 

कार से उतरते ही पुष्पवर्षा

रामाडा के सामने राजदेवम पर प्रातः नौ बजे से ही स्वागतोत्सुक लोग जमा होना शुरू हो गए थे। यहां भव्य मंच बनाया गया था। दिल्ली से प्रातः 7 बजे चले नवीन जैन पूर्वाह्न 11.30 बजे आए। उन्हें देखते ही लोग उत्साह से भर गए। नवीन जैन जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की गूंज करने लगे। कार से बाहर जैसे ही पांव रखा, लोगों ने पुष्पवर्षा शुरू कर दी। कोई माला पहना रहा था तो कोई साफा। कोई बुके भेंट कर रहा था तो कोई दुपट्टा  पहना रहा था। उन्हें सड़क से मंच तक आने में  14 मिनट लग गए। बैंड और ढोल बज रहे थे।

 

मंच पर भव्य स्वागत

नवीन जैन मंच पर चढ़े तो लोग भी पीछे-पीछे मंच पर आ गए। जैसे-तैसे कुछ लोगों को मंच से नीचे उतारा गया। नवीन जैन का मंच पर विधायकगण डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पीएनसी के निदेशक चक्रेश जैन, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, केशो मेहरा, अशफाक सैफी, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, पार्षद पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल रावी ईवेंट, रामकुमार शर्मा, रश्मि सिंह, रोहित कत्याल आदि ने भव्य स्वागत किया। विशाल माला और दूल्हे वाला साफा पहनाया। मालाएं इतनी पहनाईं कि चेहरा भी ढक गया।

 

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं

नवीन जैन ने सबसे पहले भारत माता की जय का उद्घोष कराया। फिर उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को ठीक करने, राजनीति से भ्रष्टाचार दूर करने, गुंडागर्दी दूर करने, माफियागीरी खत्म करने का काम हमारे शीर्ष नेताओं ने संकल्प लिया है और कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया- आप सब लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा, मोदी राम, अमित शाह लक्ष्मण और योगी जी हनुमान की भूमिका में, इसलिए आ रहा रामराज्य

कार के आगे नाचते रहे कार्यकर्ता

नवीन जैन मंच से नीचे उतरे तो कार्यकर्ता उन्हें गोद में उठाने लगे। जैसे-तैसे रोका गया। फिर वे एक खुली कार में सवार हो गए। सड़क पर कार और बाइयों का काफिला तैयार खड़ा था। सबसे आगे साउंड सिस्टम के साथ एक वाहन चल रहा था, जो स्वागत के लिए तैयार खड़े लोगों को सूचना दे रहा था कि नवीन जैन आने ही वाले हैं। बाइक सवार नौजवान भाजपा का झंडा लहराते चल रहे थे। फिर ढोल वाले थे। एक वाहन में मीडिया वाले सवार थे। सांसद नवीन जैन की कार को फूलों से सजाया गया था।  लोग उनके साथ सेल्फी लेने और माला पहनान के लिए मतवाले हुए जा रहे थे। कार को मंच से सड़क तक आने में 9 मिनट लग गए। कार के आगे लोग नृत्य कर रहे थे। ढोल और बैंड वालों को नोट दिखा रहे थे। बाहर खड़े लोग माला पहना रहे थे। नवीन जैन सबका अभिवादन स्वीकार कर उन पर पष्पवर्षा कर रहे थे। सांसद जी कभी खिलखिलाकर तो कभी मुस्काकर पुष्पहार स्वीकार कर रहे थे। बिलकुल बारात जैसा दृश्य था, जिसमें दूल्हा सांसद नवीन जैन और बाराती आगरा वाले थे। कमलानगर को आस जनमासा कह सकते हैं। सांसद की पीछे वाले खुले वाहन में डॉ. जीए, धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शवहरे और अशफाक सैफी सवार थे। फिर कारों का काफिला। फतेहाबाद रोड पर जहां तक नजर गई, वहां तक नवीन जैन का स्वागत जुलूस के वाहन और शान से लहराए जा रहे भाजपा के झंडे ही दिखाई दे रहे थे। कार्यकर्ताओं के गले में भी भाजपा झंडा इतरा रहा था। सबके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव था मानो नवीन जैन के सांसद बनते ही उनकी मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई। कुछ देर के लिए जाम लगा तो कार्यकर्ताओं ने खुलवाया।

इन मार्गों से निकला स्वागत जुलूस

होटल रामाडा से शुरू हुआ स्वागत जुलूस फतेहाबाद रोड, ताजव्यू तिराहा, माल रोड,  मेहर टॉकीज, बालूगंज, छीपीटोला चौराहा, एमजी रोड, भगवान टॉकीज से बाईपास, विकल चौक, सेंट्रल बैंक रोड होते हुए श्रीराम चौक कमला नगर पर आया। यहां से स्वागत जुलूस उतर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग के निवास पर जुलूस पहुंचा।

naveen jain
राज्यसभा सांसद नवीन जैन के स्वागत की होड़ मची रही।

जुलूस पर पुष्पवर्षा

भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। यह दृश्य बड़ा मनोरम बन गया। पुष्पवर्षा से जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं की सारी थकान दूर हो गई।

 

यहां किया माल्यार्पण

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ताजव्यू तिराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा, बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा, वाल्मीकि वाटिका में महर्षि वाल्मीकि, दीवानी चौरहा पर भारत माता और चौ. चरण सिंह तथा श्रीराम चौक कमलानगर में भगवान श्रीराम को  माला पहनाई। साथ ही सभी से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की कामना की।

naveen jain
राज्यसभा सांसद नवीन जैन के स्वागत की होड़ मची रही।

जुलूस में शामिल हुए प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

जुलूस के साथ राजामंडी पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शामिल हुए। उन्होंने नवीन जैन को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी और इसे आगरा का गौरव बताया।

VIJAY SHIVHARE
जुलूस में शामिल विजय शिवहरे, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अशफाक सैफी।

इन्होंने संभाली व्यस्थाएं

प्रदीप अग्रवाल पार्षद, ब्रज किशोर अग्रवाल, जगदीश पचौरी, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल पार्षद, प्रवीण जैन, गौरव जैन, महेश निषाद, अमित ग्वाला, संजय अग्रवाल, नागेश पंडित, बिल्लू पालीवाल, धर्मेंद्र चौधरी, अमित उपाध्याय, अखिल जैन, विनीत सती, राहुल वर्मा, शैलू गौतम, शिवम जैन, कृष्ण बिहारी आदि ने व्यवस्था संभाली।

 

लाइव कवरेज

पूरे कार्यक्रम का लाइव कवरेज सांसद नवीन जैन के फेसबुक पेज, एक्स और इंस्टाग्राम पर किया गया।

 

बीजेपी की टोपी

कार्यक्रम में कई महिलाएं बीजेपी टोपी पहनकर आईं। टोपी के कारण महिलाएं सबकी नजरों में आ गईं।

naveen jain
राज्यसभा सांसद नवीन जैन का स्वागत करते लोग।

उल्लेखनीय उपस्थिति

पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन, राकेश कन्नौजिया, राजकुमार खंडेलवाल, स्वीटी कालरा, नवीन गौतम, अनिल चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, विजय सामा, स्वीटी कालरा, सुषमा जैन, मुनेंद्र जादौन, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

 

श्री राम चौक कमला नगर पर जोरदार स्वागत

श्री राम चौक कमला नगर पर व्यापार संगठन समिति के अमित अग्रवाल पारुल, प्रदीप अग्रवाल पार्षद, पंकज अग्रवाल पार्षद, संजय अग्रवाल, अनिल लोकप्रिया, राम प्रकाश अग्रवाल, संतोष मित्तल, गवेंद्र शर्मा, अनिल खरबंदा, अनुज अग्रवाल, सचिन सारस्वत, लाल सिंह शाक्य, पुनीत मदान, विवेक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विनय गुप्ता बॉबी, सागर गुप्ता, जय अग्रवाल, उमेश अरोड़ा, धीरज अग्रवाल, महेश निषाद आदि ने जोरदार स्वागत किया।

आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना यानी भारत के अमृतकाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वर्णिम काल

इस मौके पर सांसद नवीन जैन ने कहा- मैं आपके बीच का साधारण सा बीजेपी कार्यकर्ता हूँ। इसके बाद भी पार्टी ने मुझे पार्षद, डिप्टी मेयर और मेयर के बाद राज्यसभा सांसद बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम काल है। हमारी पार्टी में ही साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बन सकता है।

 

श्री नवीन जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण से अबकी बार 400 पार का उद्देश्य सार्थक होता दिखाई दे रहा है। आप सबने आज जो मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं अभिभूत हैं और आप सबका आभारी हूँ। मैं आगरा और कार्यकर्ताओं के लिए हर समय उपलब्ध हूँ।

naveen jain bjp
पूर्व पार्षद सुषमा जैन ने अफनी सखियों के साथ राज्यसभा सांसद नवीन जैन को भगवान महावीर की तस्वीर भेंट की।

पूर्व पार्षद सुषमा जैन के नेतृत्व में  राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद नवीन जैन  का होटल रमाडा पर भगवान महावीर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री राधा शर्मा, अनीता वैस, रूबी खुराना, युवा नेता दीपेश अग्रवाल  आदि थे।

राज देवम और जलसा मैरिज होम पर संजू भाई, मियांपुर बाजार, एचपी पेट्रोल पम्प मियांपुर पर रवि गुप्ता और जगदीश पचौरी, कलाल खेरिया पर मिश्रीलाल राजपूत, होटल गेटवे ग्रीन, पर्ल्स रिसोर्ट, प्रिंस ग्रीन रिसोर्ट पर संजू भाई, तोरा पुलिस चौकी मोड़ पर प्रह्लाद अग्रवाल, नारायण मैरिज होम पर लोकेंद्र पाराशर, विंडम ग्रांड होटल जगदीश पचौरी, आगरा सेल्फी पॉइंट पर मनोज शर्मा, होटल ताज विलास पर प्रमोद गांधी, प्रिया रेस्टोरेंट पर नंदू भाई, बसई मंडी पर संजय दुबे, पन्ना पैराडाइज होटल पर सुनील दुबे, सपा कार्यालय मोड़ पर स्वीटी कालरा, महाराजा अग्रसेन चौक पर मनीष और शोभाराम राठौर, पुरानी मंडी, सागर एम्पोरियम राजकमल, कांत होटल पर जगदीश पचौरी, आशीष पैलेस पर अनूप गुप्ता, अमर होटल पर डॉ. राजीव उपाध्याय, सर्किट हाउस पर विवेक कपूर, पंचवटी गेस्ट हाउस, मेहर टाकीज चौराहा पर प्रवीन जैन, पेट्रोल पम्प बालूगंज पर हरेश जैन, रमेशकांत लवानिया की कोठी के पास रवि अरोरा, छीपीटोला चौराहा पर प्रवीन जैन, धौलपुर हाउस पर पवन जैन, होटल मोती पैलेस पर विजय शिवहरे एमएलसी, धाकरान चौराहा पर पार्षद श्रीराम धाकड़ और ओमप्रकाश धाकड़, ताज मोटर्स पर मुनेंद्र जादौन, वाल्मीकि वाटिका पर कमल वाल्मीकि, नालबंद चौराहा राजेश प्रजापति, क्षेत्र बजाजा कमेटी कार्यालय पर सुनील विकल, राजामंडी पर पार्षद मोहन शर्मा और जितेंद्र चौहान, सेंट जॉन्स चौराहा पर इरफान कुरैशी, हरीपर्वत चौराहा पर पार्षद शरद चौहान, स्पीड कलर लैब पर शरद चौहान, भगत हलवाई पर पंकज भाई, सूरसदन पर हाजी अल्ताफ हुसैन, गोपाल दास पेठा वाला पंकज भाई सांई हॉस्पिटल, बच्चूमल शोरूम पर पंकज भाई, दीवानी चौराहा पर शरद चौहान, भगवान टॉकीज पर मनोज ढाबा, आचमन रेस्टोरेंट पर पार्षद पंकज अग्रवाल, विकल चौक (सुल्तान गंज की पुलिया) पर मुरारीलाल पेंट और उपमा गुप्ता, ओम डायग्नोस्टिक पर गवेंद्र शर्मा, प्रवीन अग्रवाल (चांदी व्यापारी), साईं हॉस्पिटल पर पंकज अग्रवाल पार्षद, दाऊ जी स्वीट्स, आहार रेस्टोरेंट, होटल टैम्पटेशन पर पंकज अग्रवाल, पारुल होटल से आगे मोड़ पर रोहित चतुर्वेदी, अनारकली साड़ी वाले, रसोई रत्न पर पंकज भाई, शाक्य मार्केट पर लाल सिंह, श्रीराम ज्वैलर्स पर पंकज, श्रीराम चौक कमलानगर पर पंकज मदान और बल्लू पालीवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ये वे स्थल हैं जो पहले तय थे। कुल मिलाकर 300 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। जानकारों कि कहना है कि आगरा में इतना भव्य स्वागत आज तक किसी भी नेता का नहीं हुआ।

Dr. Bhanu Pratap Singh