यूपी के कानपुर में चोरों की करतूत का हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एसबीआई की भौती शाखा में गुरुवार रात चोरों ने बैंक के पीछे से सुरंग बनाकर स्ट्रांग रूम के गोल्ड चेस्ट तक पहुंच गए। गोल्ड चेस्ट में रखा करोड़ों का गोल्ड लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो उन्होने देखा कि गोल्ड चेस्ट के स्ट्रांग रूम का दरवाजा खुला पड़ा है। स्ट्रांग रूम का पूरा सोना गायब है। यह देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई भौती शाखा है। एसबीआई बैंक में हुई चोरी ने पुलिस के गस्त की पोल खोल कर रख दी है। गुरुवार को कानपुर त्रिपल मर्डर की घटना सामने आई थी। इसके साथ ही गुरुवार को चोरों ने बैंक में रखा पूरा गोल्ड लेकर फरार हो गए। बैंक के पीछे झाड़ियां हैं। सर्द रात की वजह से उस इलाके में बहुत जल्दी सन्नाटा हो जाता है। जिसका फायदा उठाते चोरों ने बैंक के पीछे से सुरंग बनाकर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद लोहे की रॉड से गोल्ड चेस्ट के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़कर करोड़ों का गोल्ड लेकर उड़ गए।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
एसबीआई बैंक में चोरी की घटना के बाद शुक्रवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को स्ट्रांग रूम से कई फिंगर प्रिंट मिले हैं। इसके साथ ही कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और डीसीपी वेस्ट ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं।
लोन का था गोल्ड
कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना है कि एसबीआई की भौती ब्रांच हैं। सुबह थाने पर इन्होने सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई। बैंक में एक कैश चेस्ट है और उसके बगल में गोल्ड चेस्ट है। बैंक के पीछे झाड़ी खडी है। बाउंड्री वॉल में सुरंग लगाकर चोरों ने स्ट्रांग रूम में एंट्री कर गए। गोल्ड चेस्ट का दरवाजा किसी रॉड से खोला है। उससे पूरा गोल्ड चोरी कर लिया गया। इस गोल्ड से लोन दिया जाता है। कितने का गोल्ड चोरी हुआ है। बैंक कर्मियों द्वारा इसका आंकलन किया जा रहा है। कैश चेस्ट से नकदी चोरी नहीं हुई है। इस घटना जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026