लखनऊ । जीएसटी व्यवस्था के तहत करदाताओं को सुविधा देने और कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क द्वारा यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जीएसटी का भुगतान करने की आजादी दी गई है।
जीएसटी आयुक्त मिनिस्ती एस ने बताया की इस सुविधा को देने से करदाताओं के लिए जीएसटी का भुगतान करना आसान हो जाएगा। जीएसटी में अब आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा।
अभी 11 राज्यों में ये सुविधा शुरू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अववा दिल्ली और गुजरात भी शामिल हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा। मास्टरकार्ड, वीडा और डायनर्स कार्ड के सभी क्रेडिट व डेबिट कार्डों से जीएसटी भुगतान किया जा सकेगा।
जीएसटी पोर्टल पर ई भुगतान के लिए लिंक दिया गया है। इस पर जाने के बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई का विकल्प चुनने के बाद बैंक का चयन किया जा सकेगा। नियम व शर्तों के अधुबंध बॉक्स का क्लिक करने के बाद भुगतान का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026