विधायकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा, भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सम्मान
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने से नवीन जैन से आगरा वालों को बड़ी आशा है। फिर विधायक हो या सामान्य कार्यकर्ता, सब चाहते हैं कि जिस तेजी के साथ नवीन जैन ने आगरा के महापौर के रूप में काम किया है, उससे अधिक गति के साथ राज्यसभा सांसद के रूप में काम करेंगे। सभी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
फतेहाबाद रोड पर राज देवम के सामने आयोजित लघु सभा में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि नवीन जैन ने महापौर के रूप में आगरा के विकास को गति दी है। आगरा को नवीन बनाने का प्रयास किया है। आशा है इसी तरह से काम करेंगे।
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने हर्ष की बात है कि भाजपा ने छोटे से कार्यकर्ता नवीन जैन को सांसद बनाया है। सिद्ध हो गया है कि भाजपा में मनोयोग से काम करें तो पार्टी सम्मान देती है। नवीन जैन ने महापौर के रूप में विकास पुरुष के रूप में छवि बनाई। वे आगरा के विकास को दृढ़ संकल्पित रहेंगे।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। आठ सांसद बने हैं और सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं। केवल भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलता है। शीर्ष नेतृत्व का आभार कि नवीन जैसे कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा। सांसद के रूप में भी वे आगरा के विकास का काम करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने हमारा सौभाग्य है कि पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए भाजपा ने छोटे से कार्यकर्ता नवीन जैन को सांसद बनाया। आपने आगरा के मेयर के रूप में अच्छे तरीके से काम किया है।
राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार कि नवीन जैन को सांसद बनाया। वे आगरा के विकास में और अधिक योगदान करेंगे। भाजपा ही हमेशा कार्यकर्ताओं की चिंता करती है।
पूर्व विधायक केशो मेहरा ने कहा- भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है। नवीन जैन पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे।
दीपक खरे ने कहा- हमारी पार्टी ही किसी भी कार्यकर्ता को उच्चस्तर पर स्थापित कर सकती है। हमें आशा है नवीन जैन भाजपा का नाम रोशन करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान दिया है। नवीन जैन को राज्यसभा सांसद बनाना इसी कड़ी का हिस्सा है।
इससे पूर्व पीएनसी के निदेशक चक्रेश जैन ने सभी का साफा पहनाकर स्वागत किया। संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया। संयोजन किया पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026