thana jagdisjpura

Lock down 3.0 आगरा में दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर फायरिंग

Crime NATIONAL REGIONAL

अपने ऊपर हमले की घटना को चार दिन से घटना दबाए बैठी थी पुलिस

Agra (Uttar Pradesh, India) थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव लड़ामदा में रात में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे व पथराव हो रहा था। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिचपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज को दी। सूचना मिलते ही गांव में चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनो पक्ष के लोग बेकाबू हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं दो हवाई फायर भी किए। पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिव वे भागने में सफल रहे। घटना चार दिन पुरानी है, लेकिन मीडिया के संज्ञान में आज आई है।

किक्रेट को लेकर हुआ विवाद

थाना जगदीशपुरा के गांव लडामदा निवासी पूर्व प्रधान महावीर सिंह पुत्र गीतम सिंह व महेन्द्रसिंह पुत्र किशनसिंह के बच्चों में गत 5 मई को किक्रेट मैच को लेकर विवाद हो गया था। मामले में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा चौकी इंचार्ज बिचपुरी अवनीश त्यागी ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।

दोनों पक्षों में हुआ पथराव

इसके बाद भी 7 मई की रात साढ़े 10 बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव व लाठी डंडे चलने लगे। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज बिचपुरी मय फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर दोनो पक्षों के लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियो ने जैसे-तैसे अपनी जान को बचाया। वहीं पुलिस के सामने दो हवाई फायर किए। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग गए।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

मामले में चौकी इंचार्ज बिचपुरी अवनीश त्यागी ने रतन सिंह, रवि, संजय, महावीर, ओमप्रकाश, धर्मवीर, माखन, राकेश, कृष्णवीर, शत्तो उर्फ सतेन्द्र, हरिया, रमेश, धनसिंह, मदना, खजानी, हेमंत, रोहित, राजकुमार, गौरव, महेन्द्र, नीतू, कन्हैया, संतोष, दीपक, हेमन्त, सेतू, रिंकू, भूपेन्द्र, देवेन्द्र, सहदेव, व दोनो पक्षों के 30 से 40 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,149,323,332,336,353,307 में मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम प्रधान ने लगाया पुलिस पर आरोप

वहीं ग्राम प्रधान कृपाल सिंह ने पुलिस पर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगाया है। प्रधान ने कहा है कि मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दोनों पक्षों में प्रधानी को लेकर रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में गोली चली है। दोनों ओर से जेल भी गए हैं।

ये बोले पुलिस अधिकारी

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया है कि मामले में पुलिस ने महेन्द्र, संजय, धर्मवीर को जेल भेज दिया है।