Agra, Uttar Pradesh, India. प्रदेश की एसटीएफ माफिया अतीक के करीब या उनके गुर्गो की तलाश में है। कुछ दिन पहले फतेहरपुरसीकरी में अतीक के बेटे असद के करीबियों को एसटीएफ उठाकर ले गई थी। उसके बाद से आगरा में अतीक और मुख्तार के कई करीबियों पर एसटीएफ की नजर है। शुक्रवार को नोयडा एसटीएफ अतीक के करीबी की तलाश में आई थी। सूत्रों के मुताबिक उसे एसटीएफ को उसकी लोकेशन बाहर की मिली। उसे वहीं से दबोच लिया है।
गौरतलब है कि प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में एसटीएफ माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की तलाश्ख में शहर के शहर खंगाल रही है। उसे जहां भी सूचना मिली रही है कि यहां असद की मदद हो सकती है। वहां पर एसटीएफ पहुंच रही है। आगरा पर्यटन हब है। यहां बाहर से लोग आते रहते हैं। छिपने के लिए बड़े-बड़े ठिकाने हैं। नोयडा एसटीएफ को सूचना मिली कि आगरा में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के कई लोग करीबी हैं। मुख्तार अंसारी की पैरवी में यहां के लोग सक्रिय हैं।
एसटीएफ सूत्रों की बात करें, तो शुक्रवार को एक पार्टी से विधायक और पिछले चुनाव में प्रत्याशी रह चुके व्यक्ति को एसटीएफ अपने साथ ले गई है। आरोप है कि वह अतीक अहमद के करीबियों के संपर्क में रहता है। व्यक्ति प्रदेशभर में बड़े लाइजनर के रूप में जाना जाता है। उसे एसटीएफ ले गई है। यह खबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार और अहंकार के लगाए आरोप - September 29, 2026
- यूपी में पेयजल योजनाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए चलेगा विशेष अभियान: 1 अक्टूबर से शुरू होगा काम, जल सारथी ऐप पर दर्ज होंगी शिकायतें - September 29, 2026
- सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, कहा- ‘नौजवानों के हक पर डकैती डालने वाले गिरगिट की तरह बदल रहे हैं रंग’ - September 29, 2026