आगरा पुलिस का अपराधियों की धर पकड़ का अभियान पूरे जोर पर है। शुक्रवार को थाना पिनाहट पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अपराधी को इलाज के लिए एस एन मेडिकल भेजा है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा बदमाश
पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने बताया की शुक्रवार सुबह तड़के थाना पिनाहट पुलिस और स्वाट टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार ने सूचना दी की कोई शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए भदरौली की तरफ से इधर आ रहा है। पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर घेराबंदी कर दी। इसी बीच रेलवे अंडरपास की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर युवक बाइक रोक कर उतरा और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई।
दस हजार का था इनाम
पकड़े गए बदमाश का नाम मनोज उर्फ टैंटी पुत्र झम्मन सिंह निवासी रहनकला एत्मादपुर बताया जा रहा है । थाना पुलिस के अनुसार बदमाश पर पूर्व में दर्ज मुकदमे के चलते दस हजार का इनाम घोषित था। आरोपी की पास से तमंचा , कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
गुरुवार को भी हुई थी मुठभेड़
गुरुवार को थाना एतमद्दौला के फाउंड्री नगर में महिला का अपहरण कर 50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। एक बदमाश साहिल के पैर में गोली लगी थी और कुल तीन बदमाश गिरफ्तार हुए थे।
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026