Badaun, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के उघैती इलाके में रविवार रात एक मंदिर में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। हाथरस कांड से भी बड़ी घटना है ये। दिल्ली के निर्भया कांड जैसी। दुख की बात यह है कि आरोप मंदिर के महंतों पर है। यूपी पुलिस ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला पलट गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
उघैती पुलिस ने मंदिर के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर के मुताबिक महिला रविवार शाम धर्मस्थल पहुंची थी। सात घंटे बाद यानी रात 12 बजे पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और यशपाल उसे अर्द्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक गए। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसका एक पैर टूटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस सोमवार दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए।
मुख्यमंत्री का निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं की घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ए0डी0जी0, बरेली जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने यू0पी0एस0टी0एफ0 को इस घटना की विवेचना में सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026