उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो सगे भाईयों की हुई नृशंस हत्या के मामले में अब राजनीति गर्मा गई है। कई नेताओं ने इस हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा- जीरो टॉलरेंस वाली सरकार की नीति जीरो है। भाजपा हर घटना से राजनीतिक लाभ लेती है।
समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा नेता ने घटना के पीछे भाजपा पर राजनीतिक मंशा का आरोप आरोप लगाया है।
एनकाउंटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा- सरकार एनकाउंटर से पुलिस अपनी नाकामी छिपा नहीं सकती है। इसके साथ ही उन्होंने देवरिया हत्याकांड का भी जिक्र किया।
शिवपाल बोले, यूपी में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था
वहीं शिवपाल यादव ने कहा- ‘उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।’ संभल के दौरे पर गए शिवपाल यादव ने इस घटना को दुखद बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही योगी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
क्या है बदायूं हत्याकांड
बदायूं जिले के बाबा कालोनी में मंगलवार शाम हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर दो सगे भाइयों की उस्तरे व चाकू से निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में काफी तनाव था, गुस्साई भीड़ ने दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की।
वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार हत्यारोपित साजिद को चार घंटे में एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
-एजेंसी
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026