तेलंगाना की पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दो दिन पहले यानी 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिसाई सौंदरराजन ने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। उनका इस्तीफा स्वीकार स्वीकार होने के बाद झारखंड में गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की हैं बेटी
बता दें कि डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनने से पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं। वह कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सांसद कुमारी अनंतन की बेटी हैं। इन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्कुडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन कनिमोझी करुणानिधि से हार गई थी।
यहां से लड़ सकती हैं चुनाव
गौरतलब है कि तमिलिसाई सौंदरराजन के इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा के टिकट पर दक्षिण चेन्नई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
-एजेंसी
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026