Rani avantibai

रानी अवंतीबाई का 166वां बलिदान दिवस मनाया, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर की बड़ी घोषणा

REGIONAL

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए लाल सिंह लोधी का सम्मान

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. 1857 में हुए प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रतापपुरा चौराहा स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए सर्वस्व अर्पण की बात कही गई। इस मौके पर फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने बड़ी घोषणा की।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार चाहर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी विजय शिवहरे,  विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भाग लिया। सांसद राजकुमार चाहर ने लोधी समाज के गौरव कल्याण सिंह की प्रतिमा लगवाने का वचन दिया। लोधी समाज ने इस पर हर्ष प्रकट किया।

विजय शिवहरे
कार्यक्रम में उपस्थित गुलाब सिंह लोधी, मोहन सि्ंह लोधी, राकेश लोधी, विजय शिवहरे आदिष

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बबलू लोधी ने किया। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए लाल सिंह लोधी का सम्मान किया गया। राकेश लोधी एडवोकेट, मोहन सिंह लोधी पूर्व पार्षद, वीरेंद्र राजपूत पार्षद, पृथ्वीराज लोधी, कोमल सिंह, चंदन सिंह, रवि राजपूत, प्रकाश राजपूत, तेजवीर सिंह, विजय सिंह, दीपक पार्षद, महाराज सिंह, केपी सिंह, छीतर सिंह एडवोकेट, मिश्रीलाल, अर्जुन सिंह, किशोरी सिंह, प्रेमेंद्र पाल लोधी, डॉ. एचएल राजपूत, निहाल सिंह भोले, महावीर सिंह (फतेहपुर सीकरी), बाबूलाल, गोवर्धन सिंह, हरिकशन लोधी, राजकुमार लोधी, धर्मेंद्र सिंह लोधी, गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, विनोद प्रधान, केशव लोधी, नारायन सिंह लोधी, पीतम सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अवंतीबाई की प्रतिमा संसद भवन में लगाई जाए

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वावधान में अवन्तीबाई चौराहा प्रतापपुरा और अवंतीबाई पार्क दहतोरा पर लोधी कुल गौरव अवंतीबाई लोधी का 166वाँ बलिदान दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतापपुरा व दहतोरा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डॉ. सुनील राजपूत कहा कि लोधी समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है, जिसमें अनेक देशभक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी गुरेज नही किया। एसी ही महान शख़्सियत अवंतीबाई लोधी थीं जो कुछ साथियों के साथ ही अंग्रेजी फौज से भिड़ गयी थी। ऐसी वीर नारी से समाज के सभी वर्गों के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। देश का सम्मान पहले है बाकी सब उसके बाद है। देश के विकास में ही सभी जाति धर्म वर्गों का विकास निहित है। शहीद किसी एक जाति या धर्म का नहीं होता। शहीद देश का सम्मान होता है। उनका सम्मान का करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हो सकती है। समाज के युवाओं को एकजुट होने की शपथ दिलाई।

अवंतीबाई लोधी
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के डॉ. सुनील राजपूत एवं अन्य।

प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने केंद्र सरकार से माँग की कि देश की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा संसद भवन में लगाई जानी चाहिए। जिससे आगे आने पीढ़ी देश की वीराँगना के साहस व शौर्य को जानकर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर सके।

जिला अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने कहा कि लोधी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिये सभी को प्रयास करना चाहिये ताकि समाज का सम्पूर्ण विकास हो सके। जिला महामंत्री हरिकिशन लोधी ने अवंतीबाई लोधी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर अभिषेक लोधी, उमेंद्र राजपूत, मुन्ना लाल राजपूत, देवेंद्र राजपूत, पदम सिंह, राजेंद्र प्रधान, राजकुमार लोधी, अर्जुन सिंह लोधी, कप्तान सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, कमल सिंह, नीरज लोधी, रवींद्र राजपूत, मिथुन लोधी,पवन लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp

Dr. Bhanu Pratap Singh