samajwadi party

समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की महानगर कमेटी में नाम चौंकाने वाले, ऐसा लग रहा जैसे अल्पसंख्यक सभा हो

POLITICS

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड आगरा महानगर की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें पदाधिकारी और सदस्य मुस्लिम समाज से हैं। आगरा के अध्यक्ष जीशान अहमद की इस कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने अनुमोदित भी कर दिया है। इस कमेटी को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अजय कुमार निमेश महासचिव, दिनेश यादव, तनय गुप्ता, कासिम कुरैशी सद्दाम हुसैन को उपाध्यक्ष और अशफाक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप वर्मा, अब्दुल आकील मीडिया प्रभारी, विशाल भारद्वाज, अली जाफर, इमरान कुरैशी, नियाजी हनीफ, राजेश चौधरी, संजय माहौर, समीर अब्बास, आदिल कुरैशी, अरविंद शर्मा, सुहेल खान, मोहम्मद जीशान, संदीप यादव, मन्नू बघेल, कुलमीत सिंह खनूजा और शादमान उद्दीन को सचिव बनाया गया है। मोहम्मद आसिफ, अफशान, सुल्तान, तालिब खान, अब्दुल खान, मोहम्मद जुनैद और फहद को सदस्य नामित किया गया है।

आमतौर पर कमेटी में कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या अधिक होती है। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड आगरा महानगर की कार्यकारिणी में सिर्फ 7 सदस्य हैं। इस पर भी आपत्ति जताई जा रही है।

अरविंद राजभर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव बोले, ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार

इसके अलावा तीन विधानसभा अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। मदन गुप्ता को आगरा उत्तर, अरशद अली को आगरा दक्षिण और शाहदान खान को आगरा छावनी विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि 31 में से 20 पदाधिकारी और सदस्य अल्पसंख्यक समाज से हैं। 11 सदस्य अन्य हैं। ऐसा लगता है कि जैसे यह समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की कमेटी हो। यह भी आरोप है कि पदाधिकारी बनाए गए लोगों में से अधिकांश पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं।

हमने इस बारे में अध्यक्ष जीशान अहमद से बात करने के लिए उन्हें दो बार मिलाया। न तो फोन उठा और न ही लौटकर कॉल आया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के महानगहर अध्यक्ष वाजिद निसार को फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद हमने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनीस राजा को वॉट्सअप और सामान्य कॉल लेकिन यह प्रयास भी बेकार गया।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh