लखनऊ। समाजवादी पार्टी के एक नेता को नीतीश कुमार और ओपी राजभर को ‘पलटूराम’ कहना भारी पड़ गया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को ‘पलटूराम’ लिखा गया था। सपा के कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने संतकबीरनगर निवासी आशुतोष सिंह को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप निष्कासित कर दिया है।
पोस्टर में नीतीश और ओपी राजभर को बताया था ‘पलटूराम’
आशुतोष सिंह के लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ कहा गया है तो वहीं यूपी की सियासत से जुड़े ओम प्रकाश राजभर से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है। दोनों पोस्टर लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार और ओपी राजभर के खिलाफ लगाए गए थे।
पोस्टर पर लिखा गया था कि ‘राजनीति के दो पलटूराम, जनता रहे इनसे सावधान’, साथ ही पोस्टर में इस लाइन के साथ एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरी तरफ सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर की तस्वीर लगी है।
-एजेंसी
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026