yogi adityanath

जलेसर में योगी आदित्यनाथ गरजे- सपा सरकार में माफिया सरकार चलाते थे, आज माफिया का सामना पुलिस से होते ही उसकी पेंट गीली हो जाती है

Election POLITICS

मोदी जी देश चलाएंगे और वे लोग फातिहा पढ़ेंगे

कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने

देश से आतंकवाद नक्सलवाद खत्म हो, अब विकास की लहर

कांग्रेस और सपा देश में अराजकता का माहौल लाना चाहते हैं

सपा सरकार में न व्यापारी सुरक्षित था न बहन बेटियां

Live Story Time

Jalesar/Agra, Utatr Pradesh, India, Bharat. आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ऐतिहासिक जीत की अपील करते हुए समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सपा सरकार में माफिया सरकार चलाते थे आज माफिया का सामना पुलिस से होते ही उसकी पेंट  गीली हो जाती है।

मुख्यमंत्री के जलेसर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गदा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा 500 सालों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। जलेसर के हस्तशिल्पी यहां का घंटा लेकर अयोध्या पहुंचे। रामलला अयोध्या में पुनः स्थापित हुए तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने ना तो जलेसर की सुध ली और ना अयोध्या की ।

कांग्रेस के लोग तो राम को ही नकार रहे थे। समाजवादी पार्टी कहती थी कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। आज भगवान राम लाल अयोध्या में विराजमान हैं। हर दिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं रामलाल का सूर्य तिलक भी आप लोगों ने देखा होगा। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी के रामलला अयोध्या में विराजमान हों। कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि वह व्यक्तिगत कानून लागू करेंगे इसका मतलब जनता के पैसे को अपने वोट बैंक में बांटने का मकसद है कांग्रेस का। कांग्रेस और सपा को क्या हो गया है देश के अंदर अराजकता पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

yogi adityanath 2
जलेसर में योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर विराजमान नेता। एसपी सिंह बघेल ने करबद्ध होकर जनता का अभिवादन किया।

माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ रहे हैं सपा के लोग

जलेसर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कल्याण सिंह का पूरा जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित हुआ। वह दिवंगत हुए तो समाजवादी पार्टी ने संवेदना के एक शब्द भी नहीं कहे। दूसरी तरफ माफिया के मरने पर सपा के नेता फातिहा पढ़ने गए थे। इसलिए जनता ने तय किया है मोदी जी देश चलाएंगे और वह लोग फतिया पढ़ेंगे उनके लिए वही स्थान ठीक है। सीएम योगी ने जन समूह से एक बार फिर मोदी सरकार के नारे लगवाए।

खूब लगे जय जय श्री राम के नारे

मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनता यूं ही नहीं एक बार फिर मोदी सरकार को लाना चाह रही है । प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्ष से लगातार देश सेवा कर रहे हैं। आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया है। यह परिवर्तन हुआ है। हाईवे, रेलवे, हर घर नल, बिजली सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जलेसर के घंटे को देश भर में बजाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सरकार में कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए आज सरकार विकास की रफ्तार तेज कर रही है। देश में 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। जितनी पाकिस्तान की आबादी है। 10 करोड़ गरीबों को फ्री में सिलेंडर दिया गया है उत्तर प्रदेश सरकार होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान जन सैलाब ने जमकर जय जय श्री राम के नारे लगाए।

जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कहा सपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित नहीं थे और बेटियां भी सुरक्षित नहीं थी । बहन बेटी बाहर जाए तो परिवार चिंतित रहता था। व्यापारी को शाम होते ही अपने घर पहुंचने की लेकर चिंतित होने लगती थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में माफिया सरकार चलाते थे। आज देश के साथ उत्तर प्रदेश बदल रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित हैं व्यापारी सुरक्षित है किसान मजदूर आम आदमी सुरक्षित है। प्रो

narendra modi
योगी की सभा में मोदी का कटआउट।

बघेल ने कहा जब एक रात को मैं गुरुद्वारे के सामने से होकर हाईवे पर गुजर रहा था तो वहां पर अर्धरात्रि में एक परिवार को एक्टिवा पर गहने से लदी हुई महिला के साथ जाते हुए देखा तब मुझे लगा अब उत्तर प्रदेश में राम राज्य है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मान सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जीने का बड़ा संकल्प लिया है हर छोटे-बड़े किसान के खाते में किसान सम्मन निधि की धनराशि बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के आ रही है। गांव में शौचालय बनाना लोगों को भले ही छोटा काम लगता हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह काम महिलाओं को मान सम्मान और स्वाभिमान दिलाने वाला काम है। आज बहन बेटी को शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ती। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता को रूबरू कराया।

यह रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान मंच पर प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक संजीव दिवाकर, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव आशू, प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू भैया, ममतेश शाक्य, कुबेर सिंह अगरिया, गौरी वर्मा, महेश पाल सिंह शिखा गुप्ता, भूदेवी, गंगा श्री,  महेश पाल सिंह, हर्षवर्धन आर्य, संदीप जैन, मंजू यादव, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, सहसंयोजक डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा, अवनीश गुप्ता, रमेश पाल सिंह रानू, अम्बरीष पाल, पवन सिंह ठाकुर, बीएल कुशवाह, गौरव राजावत, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, जितेंद्र दिवाकर, अशोक शर्मा, शैलेशगौतम, पावेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, रामजीलाल सिंह, नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता, शिशुपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, नरेश पाल सिंह, नवीन दीक्षित मुकेश वर्मा, ओम प्रताप सिंह महावीर सिंह सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सभा का संचालन गौरव राजावत ने किया।

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी: राजा-महाराजाओं को बुरा कहने वाला शहजादा बादशाहों और सुल्तानों के अत्याचारों पर मुंह नहीं खोलताः

Dr. Bhanu Pratap Singh