दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आप के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया। दिल्ली लोकसभा की जनता ने जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं।
तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को तिलक नगर के मॉल रोड पर रोड शो में हिस्सा लिया। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी उनके साथ रहे। फूलों से उनका स्वागत किया जा गया।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आप सभी को मेरा नमस्कार। सतश्री अकाल। आपके मुख्यमंत्री मेरे पति अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में डाला हुआ है। ऐसे जेल में डाल देंगे तो जांच दस वर्ष चलेगी तो क्या दस वर्ष जेल में रखेंगे। पहले कोई भी व्यक्ति तब जेल में जाता था जब कोर्ट उसे दोषी करार देता था। अब जब तक जांच चलेगी तब तक जेल में रखेंगे। ये गुंडागर्दी है।
ये क्या अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। आप सबको देखकर मुझे पता चल रहा है कि आपको केजरीवाल से बहुत प्यार है। इन लोगों को यही बात खटकती है कि दिल्ली के लोग अरविंद को इतना प्यार क्यों करते हैं। ये बताइये केजरीवाल का क्या दोष है।
इनका कसूर है कि दिल्ली में बिजली फ्री कर दी। पहले दिल्ली में जेनरेटर लगे रहते थे। अभी पावर कट नहीं होता। 24 घंटे बिजली मिलती है। बच्चों के लिए स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएं। अब महिलाओं को हर महीने हजार-हजार रुपये देंगे। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तारकर लिया।
आपके मुख्यमंत्री शेर हैं, कोई उन्हें झुका नहीं सकता। कोई तोड़ नहीं सकता है। भारत मां के वो सच्चे लाल है। आज भारत मां की ये बेटी आपसे विनती करती है कि इस देश को बचा लो। भारत मां को बचा लो। देश तानाशाही की ओर जा रहा है। उन्होंने लोगों से महाबल मिश्रा के लिए मतदान करने की अपील की।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में भी एक रोड शो किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की थी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी प्रचार जोरों पर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया। इसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका दूसरा रोड शो है। रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल और जेल का जवाब वोट से के पोस्टर लगाए गए हैं।
चंद रोज पहले दिल्ली के रामलीला मैदान और रांची के जेएससीए स्टेडियम में ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैलियों में मंच से अपनी बात रखने वाली सुनीता केजरीवाल शनिवार को एक और भावुक संदेश के साथ दिल्ली की सडकों पर उतरीं।अपने पहले रोड शो के लिए उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को चुना जहां से आम आदमी पार्टी ने दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है। इसे जेल में बंद अपने पति अरविंद केजरीवाल के लिए जनता की हमदर्दी बटोरने और पार्टी के लिए उसका राजनीतिक लाभ लेने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
-एजेंसी
- आगरा के बल्केश्वर में श्याम नाम के जयकारों और नासिक के ढोल की गूंज के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब - September 3, 2026
- रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी - September 3, 2026
- यूपी के बलिया में स्वाइन फ्लू से चार दिन में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत, डीएम ने भेजी स्वास्थ्य टीम - September 3, 2026