कभी खुद को नास्तिक बताने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लगता है भगवान में आस्था दिखी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते नजर आए हैं।
ये वही मांझी हैं, जिन्होंने कभी कहा था कि भगवान राम सिर्फ उपन्यास का एक पात्र हैं। अब वही मांझी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते नजर आए हैं। वे कई मौकों पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे चुके हैं। कभी उन्होंने कहा था, ‘नास्तिक हूं। पूजा नहीं करता। मंदिर भी नहीं जाता हूं।’
साथ ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक उपन्यास के महज पात्र हैं। हाल के समय में उन्होंने यह बयान भी दिया था कि ‘मैं भगवान राम को नहीं मानता’। उनके ऐसे बयानों पर कई बार हंगामा हो चुका है, लेकिन वैष्णोदेवी जाकर वे भक्तिमय हो गए हैं और उनमें भगवान के प्रति आस्था जाग उठी है।
चंदन का टीका लगाकर पहुंचे मां वैष्णो देवी के दरबार
जो तस्वीर है, उसमें मांझी अपने पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर चंदन का तिलक भी लगा है। उन्होंने शनिवार को माता वैष्णो देवी का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
-एजेंसी
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023