लखनऊ । शासन ने विशेष सचिव स्तर के छह आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विशेष सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।
कानपुर में तैनात अपर आयुक्त उद्योग अटल राय अब विशेष सचिव खाद्य एवं रसद होंगे। उप्र लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक रामयज्ञ मिश्रा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।
विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन राकेश कुमार मिश्रा को विशेष सचिव आबकारी के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव वन गौरव वर्मा अब विशेष सचिव राज्य कर का दायित्व निभाएंगे। प्रतीक्षारत अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव संस्कृति के पद पर तैनाती दी गई है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026