इतिहास में पहली बार गुरुद्वारों में नहीं मनेगा गुरु अर्जुन देव शहीदी पर्व, ये हैं निर्देश

इतिहास में पहली बार गुरुद्वारों में नहीं मनेगा गुरु अर्जुन देव शहीदी पर्व, ये हैं निर्देश

NATIONAL REGIONAL RELIGION/ CULTURE

26 मई को घरों में ही मनाएंगे, छबील और लंगर का पैसा जरूरतमंदों की सेवा में लगाएं

Agra (Uttar Pradesh, India) शहीदों के सरताज और सिखों के पंचम गुरु, गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरुपर्व 26 मई को मनाया जाएगा। इस बार आगरा में कोरोना महामारी के चलते तालाबंदी लागू है, इसलिए यह गुरुपर्व सादगी से घर पर ही मनाया जाएगा।  केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह ने विभिन्न गुरुद्वारों के पदाधिकारियों से वार्ता कर यह निर्णय लिया।

घर में ही रहें

कंवल दीप सिंह एवं गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि सिक्ख समाज ने शुरू से इस महामारी में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया है। पूरी तरह तालाबंदी का पालन करते अपने घरों पर ही रहें। इस समय में गरीब एवं  निषहाय लोगों की मदद करते रहें।

छबील न लगाएं

श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी गुरुपर्व पर समस्त गुरु नानक सेवा संगत से अपील की गई है कि इस महामारी को देखते हुए इस बार गुरुद्वारे न पहुंचें। इस अवसर पर किसी से छबील न लगाएं। साथ ही जो माया इस छबील में खर्च होती है, वह जरूरतमंदों को दें।

फेसबुक पर लाइव होगा

मीडिया समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि यह निर्णय भी लिया गया कि समूह गुरु नानक सेवा संगत से इस अवसर पर शाम 4 बजे सुखमनी साहिब का पाठ करे। गुरुद्वारा माई थान से ज्ञानी कुलविंदर सिंह हैड ग्रंथी के फेस बुक पेज पर 26 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लाइव किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त के अलावा नरेंद्र सिंह लालिया, रमन साहनी, मनमोहन सिंह, सुरेन्द्र सिंह सलूजा, रविन्द्र सिंह ओबराय, सुरेन्द्र सिंह सलूजा, परमात्मा सिंह, गुरनाम सिंह, बॉबी आनंद, बंटी ओबराय आदि उपस्थित रहे।