उत्तर प्रदेश में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के वकील ने दलील देते हुए कहा कि हम अदालत को और भी जानकारी देना चाहते हैं इसलिए हमें कुछ और वक्त दिया जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय कर दी।
आवेदक की ओर से पेश वकील ने नहीं किया विरोध
आवेदक की ओर से पेश वकील नित्या रामकृष्णन ने सोलिसिटर जेनरल तुषार मेहता के अनुरोध का विरोध नहीं किया इसलिए पीठ ने मामले को 13 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी थी सलाह
बता दें कि इससे पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को निर्देश देते हुए कहा था कि अनधिकृत संरचनाओं को हटाने में कानून की प्रक्रिया का सख्ती से पालन हो। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और प्रयागराज व कानपुर विकास अथॉरिटी से इस मामले में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सब कुछ निष्पक्ष दिखना चाहिए।
-एजेंसियां
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026