Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मथुरा में लोग अपनी सांसद को खोज रहे हैं। लोगों का कहना है कि सांसद जरूरत के समय जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहती हैं। वह जनता को उस समय नहीं मिलतीं जब सबसे ज्यादा उन्हें अपने जनप्रतिनिधि की आवश्यक्ता होती है। छह दिवसीय जनजागरण रैली का आयोजन कई सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों के संगठनों ने संयुक्तरूप से किया है। समाजसेवी तारचंद गोस्वामी ने कहाकि हम अपनी सांसद को खोज रहे हैं।
छह दिवसीय जनजागरण रैली के शुभारम्भ पर ताराचंद गोस्वामी ने कहाकि हमने अपनी सांसद को लाखों मतों से जिताया था। आज जरूरत है सांसद की, थोडी बरसात होती है पूरा मथुरा डूब जाता है, बरसात के पानी में कार बह कर यमुना में पहुंच गई, वृंदावन रोड खोद कर पटक दिया है। सांसद ने यहां मकान बनाया, गृहप्रवेश किया। जब जनता को जरूरत होती है वह नहीं मिलती हैं। हम सौंख जाएंगे गोवर्धन जाएंगे, छाता, मांट में एसडीएम सीओ को ज्ञापन देंगे, अंत में जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। बिजली का बिल दिनों दिन बढाते जा रहे हैं। इस मुद्दे पर हमने भूख हडताल भी की थी। हमारी मांग है कि पांच माह का बिल मांफ किया जाये। बढते अपराध, बलात्कार, गरीब किसानों की आत्महत्या के सवाल हैं।
कोसीकलां में बिजलीघर पर लोगों का प्रदर्शन
कोसीकलां में लोगों ने बिजली की कटौती से परेशान होकर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कोसीकला में अग्रवाल कॉलोनी की सप्लाई हरीपुरा से जोडी गई है। इसके बाद बिजली की सप्लाई लगातार बाधित है लोगों का कहना है कि करीब एक महीने से बिजली सप्लाई बाधित है। सप्लाई के घंटों में भी बार बार बिजली कटती रहती है।
अखिल भारतीय महिला फांउण्डेशन किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय महिला फाउण्डेशन ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में कलेक्ट्रेट
पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से इस ओर ध्यान देने का अह्वान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता
राधा चौधरी का कहना था कि जिस तरह से बच्चियों के विरूद्ध अपराध हो रहे हैं वह चिंता की बात है। महिलाओं के रोजगार भी छीने जा रहे हैं।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026