नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नवीन जिंदल को भी जान से मारने की धमकी मिली है। नवीन जिंदल ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है। नवीन जिंदल ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने जान से मारने की धमकी के बारे में PCR को सूचित कर दिया है और डीसीपी पूर्वी दिल्ली, साइबर सेल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को इसका तत्काल संज्ञान लेने को कहा है।
ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी
नवीन जिंदल को कट्टरपंथियों ने ईमेल से जान से मारने की धमकी दी है। नवीन जिंदल ने सुबह ट्वीट कर बताया कि सुबह करीब 6:43 बजे मुझे 3 ईमेल मिले हैं जिसमें उदयपुर के भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो संलग्न है और जिसमें मेरी और मेरे परिवार को भी इसी तरह मारने की धमकी दी गई है। मैंने PCR को सूचित कर दिया है।
-एजेंसियां
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026