रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है. इसकी शुरुआत गुरुवार (आज) सुबह से शुरू हो चुकी है ताकि आम नागरिकों को शहर से सुरक्षित निकाला जा सके.
समाचार एजेंसी एएफपी ने बुधवार को मंत्रालय के हवाले से लिखा, “इस मानवीय अभियान की सफ़लता के लिए, हम संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की प्रत्यक्ष भागीदारी का प्रस्ताव करते हैं.”
मारियुपोल से ज़पोरज़िया तक मानवीय कॉरिडोर स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे खुलेगा.
हालांकि, यूक्रेन ने इस घोषणा को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा है.
मारियुपोल में युद्धविराम के लिए पहले भी कोशिशें की गई थीं लेकिन दोनों पक्षों में भरोसे की कमी के आरोपों के बीच प्रयास विफ़ल हो गए.
रूस पर हज़ारों नागरिकों को रूस या रूस नियंत्रित क्षेत्रों में जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया है.
इस घोषणा से पहले बमबारी से हुई तबाही की नई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई थीं.
-एजेंसियां
- यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: ISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS छात्र गिरफ्तार, भारत में ‘खिलाफत’ कायम करने की थी साजिश - March 17, 2026
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026