यूक्रेन के खिलाफ हमले में रूस की मदद करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने चीन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अगर चीन, रूस को वो सामान देना बंद नहीं करेगा जो यूक्रेन पर हमला करने में इस्तेमाल हो रहे हैं तो वॉशिंगटन सख्त कदम उठाएगा.
बिलंकन ने चीन के विदेश मंत्री को साफ कहा कि कोल्ड वॉर के बाद यूरोप की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा है और चीन उसके खिलाफ काम कर रहा है.
हालांकि ब्लिंकन ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि अमेरिका किस तरह का कदम उठा सकता है लेकिन ब्लिंकन ने इशारा किया है कि अमेरिका कुछ मामलों में आगे बढ़ा है. ब्लिकन 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिन के दौरे पर चीन पहुंचे थे,
शुक्रवार को बीन के विदेश मंत्री वांग पी ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा है कि चीन के मामले में अमेरिका की सीमा नहीं लांघनी चाहिए.
-एजेंसी
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026