अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि गाजा के मामले में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ‘गलती’ कर रहे हैं. एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह गलती कर रहे हैं. मैं उनके रवैये से सहमत नहीं हूं.”
उन्होंने कहा कि अगले छह से सात सप्ताह के लिए ‘ग़ज़ा में भोजन और दवाइयों की पूरी आपूर्ति होनी चाहिए.’
बीते सप्ताह उन्होंने चेतावनी दी थी कि इसराइल को युद्ध में मौजूदा अमेरिकी समर्थन इस बात पर निर्भर है कि वह कितना भोजन और दवाइयां ग़ज़ा में जाने देता है.
इसराइल ने ग़ज़ा के अंदर सहायता पहुंचने से रोक दिया था और उसने वहां काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों पर आरोप लगाया था कि वे ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में असफल हो रही हैं. संघर्ष विराम पर कई सप्ताहों से चल रही वार्ता असफल रही है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है.
जो बाइडन का ये इंटरव्यू पिछले सप्ताह रिकॉर्ड हुआ था और मंगलवार रात अमेरिकी-स्पैनिश भाषा वाले यूनिविज़न नेटवर्क पर प्रसारित हुआ.
बाइडन ने कहा, “ये चौंकाने वाला है कि कैसे किसी सहायता संगठन के वाहन पर ड्रोन से हमले हो सकते हैं.”
-एजेंसी
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026