Agra, Uttar pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) छावनी महानगर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram temple in Ayodhya) समर्पण अभियान के अंतर्गत माना मंडपम सदर बाजार,आगरा पर विचार परिवार के 15 नगरों की सामूहिक बैठक की गई। इस दौरान सह प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक
उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी जीर्ण-शीर्ण भवन को पुनः ठीक करने का अभियान नहीं है, अपितु यह हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और हमारी सांस्कृतिक के प्रतीक चिह्न प्रभु श्रीराम के अयोध्या में बनने वाले दिव्य भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का अभियान है।

छावनी के 15 नगरों के लिए रणनीति
इस दौरान सह विभाग कार्यवाह आगरा रमेश ने कहा कि प्रत्येक हिन्दू घर से मंदिर निर्माण हेतु घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। प्रत्येक हिन्दू घर एवं प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ेंगे। इस दौरान छावनी महानगर की अभियान टोली नियुक्त की गई। इसमें पालक खगेश, अभियान प्रमुख दिग्विजय नाथ तिवारी नियुक्त किये गए। 15 नगरों की अभियान टोली भी नियुक्त की गई। 15 नगरों की 85 बस्तियों में अभियान प्रमुख व अभियान टोली की भी नियुक्ति की गई। ये सभी स्वयंसेवक घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगे l

व्यवस्थाओं में सहयोग
बैठक में सुभाष अग्रवाल, प्रदीप मंगल, संजय मगन, सह महानगर कार्यवाह हरेंद्र दुबे, ललित दक्ष महानगर प्रचार प्रमुख, मणि आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। बैठक में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026