Agra, Uttar pradesh, India. मानव सेवा को समर्पित निरंकारी मिशन की संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन वेस्ट अर्जुन नगर आगरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुभारम्भ जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू ने किया। 109 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
आपातकाल में कराएंगे रक्तदान
रक्तदान शिविर में भक्तों ने बड़ी संख्या में रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया इनमें से 109 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।य़ शेष को भविष्य में श्रंखलाबद्ध रूप से आयोजित होने वाले शिविरों में रक्तदान हेतु परामर्श दिया गया। मिशन के बड़ी संख्या में ऐसे भी भक्त हैं जो कभी भी आवश्यकता पड़ने पर आपातकाल में स्वेच्छा से रक्तदान हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं ।
निरंकारी मिशन का ध्येय ही मानव सेवा
इस अवसर पर जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू ने कहा- निरंकारी मिशन का ध्येय ही मानव सेवा करना है। कई दशकों से लगातार निरंकारी मिशन रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है।. जिसका आरम्भ निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने स्वयं रक्तदान करके किया। उन्होंने कहा कि मानव रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए।

देकर सतगुरू माता सुदिक्षा जी महाराज का संदेश
निरंकारी मिशन 34 वर्षां में अब तक 6362 कैम्प, 10 लाख 90 हजार 980 यूनिट ब्लड डोनेट कर चुका है। आज जहां सारा विश्व कोराना जैसी महामारी के दौर से गुजर रहा है। वही निरंकारी मिशन के श्रद्धालु अपना रक्त दान करके मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देकर सतगुरू माता सुदिक्षा जी महाराज का संदेश इस संसार में रहने वाले सभी इन्सान हमारे अपने है और इनकी सेवा करना हमारा फर्ज है। को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रहे है।

रक्तदाताओं का स्वागत
इस अवसर पर आगरा जोन के क्षेत्रिय संचालक महेश चौहान ने रक्तदान शिविर के लिए डॉक्टर्स की दो टीम गठित की जिसमे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की गयी। मास्क, सेनिटाइजर एवं सोशल डिसटेंसिंग का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया। रक्तदान शिविर में आए हुए एसएन मेडिकल आगरा से डाक्टर प्रेम सिह मेडिकल ऑफिसर टीम-। तथा फिरोजाबाद एसएन मेडिकल से आई डॉक्टर्स डाक्टर गरिमा सिंह एवं रक्तदाताओं का स्वागत एवं आभार माता कान्ता महेन्द्रू ने व्यक्त किया। साथ ही आगरा यूनिट के सभी बहन भाई सेवादारों ने भी सेवाओं में योगदान दिया।

इन्होंने दिया सहयोग
मिशन के सेवादल संचालक शिशुपाल सिंह , क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान व संचालिका स्वर्णलता ओबेरॉय, सेवादल शिक्षक राजेश निरंकारी के नेतृत्व में अनुशासित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। एस एन मेडिकल अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग से डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा और फिरोजाबाद अस्पताल से डॉ. आरती व उनकी टीम ने रक्तदान करवाया। सेवा दल का कार्य भी सराहनीय रहा।

- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Balloon Boom spelautomaat – Gecreëerd voor Ultieme Spelersplezier in Nederland - September 5, 2026